रोहतास जिला के डालमियानगर क्वाटर बचाओ आंदोलन में आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने हिस्सा लिया। पीड़ितों से मुलाकात की और उनके दर्द को सुना सम...
राजनीति

2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी: पप्पू यादव

पटना, संवाददाता। पप्पू यादव बोले – राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी केन्द्र की अगली सरकार। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हर जगह अपार भीड़ उनके समर्थन में उनका साथ देने के जुट रही है।  आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी।

इसे भी पढें- सरस्वती पूजा : 2023 में कब है वसंतपंचमी ? क्या है सरस्वती पूजा की विधि

 पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर  लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही हैं। महाराष्ट्रा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में पीछे के दरवाजे से सत्ता में आई है। बिहार में भी भाजपा सरकार बनाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है। हमसब की जिम्मेदारी है कि महागठबंधन के सभी नेता एक साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्त्व में भाजपा को परास्त कर लोकतंत्र बचाएं।

इसे भी पढ़ें- भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले संविधान बचाने की बात कर रहे : विजय सिन्हा

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन के कुछ नेताओं के बयान से भाजपा को फायदा पहुंच रहा हैं। उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी नेताओं से मुलाकात पर पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने बयान देते हुए कहा कि कौन जाएंगे कौन आएंगे यह तो लगा रहता है। JDU हमेशा नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.