बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला की अध्यक्षता एवं संयोजक पुष्पें...
राजनीति

पंच-सरपंच संघ की बैठक में पंचायत ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न बनाने की मांग उठी

संघ का राज्य स्तरीय महासम्मेलन होगा जून में।

पटना, संवाददाता। बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ की महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला की अध्यक्षता एवं संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर के सफल संचालन तथा प्रवक्ता मनीष कुमार पांडेय के निर्देशन में संपन्न हुई। जिसमें सभी 38 जिला से प्रदेश पदाधिकारी सहित 150 से अधिक जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।  कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष विन्देश्ववरी प्रसाद सिंह ने किया।   मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक ग्राम पंचायत कचहरी सशक्त नहीं होगी तब तक न्याय के साथ विकास की सोच आधी अधूरी जुमले बाजी प्रतीत होती है। पंचायत ग्राम कचहरी को सरकार सर्व सुविधा संपन्न बनाए। 

 महाबैठक में सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया कि आगामी बिहार के ग्राम कचहरी एवं उसके वर्ष 2006  से निर्वाचित प्रतिनिधि पंच सरपंच, उपसरपंच एवं कर्मगनों की हो रही घोर उपेक्षा, अपमान, हत्या, झूठे मुकदमों आदि के विरुद्ध आगामी जून के अंतिम सप्ताह में बापू सभागार पटना में राज्य स्तरीय महासम्मेलन संघ आयोजित किया जाएगा। जिसमे मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं पंचायती राज विभाग मंत्री को आमंत्रित कर ग्राम कचहरी सशक्तिकरण हेतु मांग रखी जाएगी। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो बिहार के चप्पे चप्पे पर सभी मुख्य मार्ग को जाम कर सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।

पंच सरपंचसंघ की महाबैठक

Read also- सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी की पुरानी धार हुई पुनर्जीवित

 पंच-सरपंच संघ की बैठक में संघ ने अपने लिए कुछ मांगे भी तय की है। इनमें प्रमुख तौर पर सरकार से विधायक एवं सांसदों की तरह पंचायत प्रतिनिधियों को भी वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा सुविधा, जनसंख्या के आधार पर मांगी गई है साथ ही कहा गया है कि या तो हमारी . मांगे पूरी की जाए या एमएलए-एमपी की उक्त सुविधाएं बंद की जाए। बैठक में संघ ने यह भी तय कि हम सभी अपमानजनक मानदेय नहीं लेंगे।  इसके साथ ग्राम रक्षा दल, आदेशपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर, भू मापक अमीन, ग्राम कचहरी में सचिव और  न्याय मित्र की बहाली जल्द कराने की मांग की गई।  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन खगड़िया कि सरपंच रीना कुमारी ने किया।

Get Corona update here

 आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राजेंद्र सिंह प्रधान महासचिव,वशिष्ठ कुमार निषाद उपाध्यक्ष, आरके सेठी सचिव, जनार्दन ठाकुर महासचिव, अजय कुमार सिंह कानूनी सलाहकार, चुन्नू मिश्रा उपाध्यक्ष, मदन कुमार सिंह शिवहर, रविशंकर शर्मा मीडिया प्रभारी, शशि कुमार उपाध्यक्ष, नागेश्वर सिंह प्रदेश संगठन प्रभारी, शमशेर आलम, राम प्रसाद सिंह रोहतास, रामप्रसाद पंडित अध्यक्ष ग्राम रक्षा दल, जगन्नाथ प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष, फखरुद्दीन अंसारी, रंजीत प्रसाद यादव बांका, अमित कुमार दुबे बांका अध्यक्ष, प्रेम शिला देवी जमुई, विरेंद्र राम रोहतास, कृष्ण सिंह, चंदेश्वर साह समस्तीपुर, मनीष कुमार झा प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश राय जिला अध्यक्ष समस्तीपुर, किरण देव यादव जिला अध्यक्ष खगडिया,मनीष कुमार रंजन जिला संयोजक नवादा, जिला सारण सुनील कुमार तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं राजू कुमार सिंह प्रदेश सचिव मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.