संजीव सिंह
राजनीति

उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री ही महिलाओं को दिला सकती है न्यायः संजीव सिंह

पटना, संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के उत्तरप्रदेश के पर्यवेक्षक और सुप्रीमकोर्ट के मशहूर वकील संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में महिला मुख्यमंत्री बनेंगी तभी महिला के मान सम्मान और इज्ज़त की रक्षा होगी।

Read also: पंचायत वार्ड सचिवों पर पुलिस लाठीचार्ज सरकार का तानाशाही भरा कदम :गगन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महसचिव प्रियंका गाँधी बनेंगी उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री। प्रियंका गांधी में आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी के सारे गुण हैं। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में काफी कार्य किया है और अभी लगातार सभी जिलों में कार्य कर रही हैं। कांग्रेस पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। उन्होने कहा कि किसान देश की आत्मा है। कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था जय जवान जय किसान। लेकिन बीजेपी की भ्रष्टाचारी जुमलेबाज सरकार किसानों को अडानी के हाथों की कठपुतली बनाने पर तुली हुई है ।

(31) Hartalika Teej 2021: हरितालिका तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम ! Hartalika Teej Ke Niyam – YouTube
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव दोनों महत्वपूर्ण हैं। जनसंपर्क में लोगों ने बताया कि योगी और मोदी से सभी जाति और धर्म के लोग दुखी हैं। योगी और मोदी ने उत्तर प्रदेश और पूरे देश को बर्बाद किया है। जनता को सिर्फ परेशान किया जा रहा है।