Community-kitchen-center
राजनीति

Community-kitchen-center की संख्या बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग भोजन कर सकें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 22 जिलों केCommunity-kitchen-center का वर्चुअल टूर के माध्यम से लिया जायजा, लाभुकों से की बातचीत

मजदूर, निर्धन, गरीब, निराश्रित, निःशक्त एवं जरुरतमंदों को दोनों वक्त भोजन की व्यवस्था सुचारु रुप से चलाते रहें ताकि कोई भूखा न रहे।

प्रखण्ड स्तर तक Community-kitchen-center चलाने की व्यवस्था करें। अधिक से अधिक लोगों को चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन की जानकारी दें ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।

केन्द्र पर आने वाले बच्चे-बच्चियों को दूध की भी व्यवस्था करायें।

होम आइसोलेान में रहने वाले मरीजों और जरूरतमंदों को भी होम डिलेवरी के माध्यम से भोजन की व्यवस्था करायें।

अपनी जिम्मेवारी का सभी बेहतर निर्वहन करते रहें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

पटना/ संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 22 जिलों के Community-kitchen-center का वर्चुअल टूर के माध्यम से वहाॅ चलायी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री को किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगुसराय, बांका, नवादा, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, कैमूर, रोहतास एवं भोजपुर जिले के जिलाधिकारियों ने कम्युनिटी किचेन सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिलों में कोरोना के ऐक्टिव केस, जिलों में चलाए जा रहे कुल Community-kitchen-center की संख्या, सेंटर पर भोजन करने वालों की संख्या, रसोईया, भोजन का मेनू, सामग्री, सामुदायिक किचेन के माध्यम से मरीजों के परिजनों के भोजन की व्यवस्था एवं सेंटर की साफ-सफाई तथा कोविड प्रोटोकल संबंधित पूरी जानकारी दी।
वर्चुअल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के सेंटरों पर की गई व्यवस्था की गहन जानकारी ली। उन्होंने Community-kitchen-center की व्यवस्था, भोजन बनायी जाने वाली सामग्रियों, भंडार कक्ष, खाने के दौरान बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, खाने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी सेंटरों पर भोजन कर रहे कई लोगों से बातचीत की। उन्होंने लाभुकों से पूछा कि आप कब से यहां भोजन कर रहे हैं। भोजन कितने टाइम करते हैं। खाने में क्या-क्या चीजें मिलती हैं। घर के कितने लोग यहां खाते हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है।

Read Also: सरकार का दिल पत्थर का है : Lalu Prasad Yadav

छपरा के दौलतगंज के मिसरिया टोला के प्रदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि लकडाउन के दौरान बेसहारा लोगों के लिए Community-kitchen-center पर भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। आसपास के लोगों को इससे बहुत राहत है। भोजन की यहां उत्तम व्यवस्था है। सरकार ने इस परिस्थिति में जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है। आप बिहार की पूरे मन से सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी मैं इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूॅ और हार्दिक अभिनंदन करता हूॅ। मुख्यमंत्री ने भी श्री प्रदीप कुमार जी को धन्यवाद दिया। जहानाबाद के बस स्टैंड में संचालित सेंटर पर की लाभुक श्रीमती हजरा खातून ने बताया कि हम फेरी वाले हैं। लाॅकडाउन में हमारा काम बंद है लेकिन यहाॅ खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था है।

घर से अच्छा खाना मिलता है। हम आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। उसी सेंटर पर के लाभार्थी श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि हम पेंटिंग का काम करते हैं और यहाॅ दोनों टाइम अच्छा से खाना मिलता है। सासाराम कम्युनिटी किचेन सेंटर पर की लाभार्थी सुश्री रूचि भारद्वाज ने बताया कि घर पर ही फोन के माध्यम से यहाॅ से खाना हमलोगों को पहुॅच जाता है। हमारे घर के परिवार कोरोना संक्रमित हैं और होम आइसोलेान में हैं, उनको यहाॅ से ही खाना मिल जाता है, जिससे हमें बहुत राहत मिली है। इसके लिये हम आपको धन्यवाद देते हैं। इसी सेंटर पर के लाभार्थी श्री विााल देव ने बताया कि हम यहीं पर दोनों टाइम खाना खाते हैं। खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था है। भोजन स्वादिष्ट है, हमें बहुत संतुष्टि है। साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था है। हम आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं।

सीतामढ़ी के पुपरी के कन्या मध्य विद्यालय सेंटर पर एक लाभार्थी महिला ने बताया कि मैं यहां 8-9 दिनों से खाना खा रही हूं। चावल-दाल, सब्जी, भूंजिया, पापड़, सलाद, सभी चीजें साफ-सफाई एवं अच्छे स्वाद के साथ मिल रहा है। घर से बढ़िया खाना यहां मिलता है। मुंगेर के एक सेंटर पर एक बुजुर्ग लाभार्थी ने बताया कि यहां कम तेल मसाले से बना सात्विक भोजन मिलता है। यहां का भोजन मुझे बहुत अच्छा लगता है। गोपालगंज जिले के हथुआ सेंटर पर रिक्शा चालक ने बताया कि लकडाउन में हमलोग रिक्शा नहीं चला पा रहे हैं इसलिए आमदनी का कोई जरिया नहीं है। हमलोग परिवार के साथ दोनों टाइम खाना खा रहे हैं। घर के जो बच्चे या बुजुर्ग सेंटर पर आने में असमर्थ हैं, उनके लिए यहां से पैकेट में भी खाना दिया जाता है। मैं अच्छी व्यवस्था के आपको धन्यवाद देता हूं।

वर्चुअल टूर का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर पर भोजन करने वाले लोगों ने बताया कि यहां अच्छी व्यवस्था है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। लोगों को भोजन से संतुष्टि मिल रही है। उन्होंने कहा कि मजदूर, निर्धन, गरीब, निराश्रित, निःशक्त एवं जरुरतमंदांे को दोनों वक्त भोजन की व्यवस्था सुचारु रुप से चलाते रहें ताकि कोई भूखा न रहे। जिलों में कम्युनिटी किचेन सेंटर की संख्या और बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग भोजन कर सकें। प्रखण्ड स्तर तक सामुदायिक किचेन चलाने की व्यवस्था करें। अधिक से अधिक लोगों को चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन की जानकारी दें ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक जरूरतमंदों को भोजन करा पायेंगे, उससे उन्हें संतुष्टि मिलेगी और उनका आत्मविवास बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र पर आने वाले बच्चे-बच्चियों को दूध की भी व्यवस्था करायें। होम आइसोलेान में रहने वाले मरीजों और जरूरतमंदों को भी होम डिलेवरी के माध्यम से भोजन की व्यवस्था करायें। सेंटर पर पेयजल, साफ-सफाई के साथ-साथ हमेशा सेनेटाइजेशन कराते रहें। सेंटर पर कोविड प्रोटोकल का पालन ठीक ढ़ंग से कराएं। हमलोग कोरोना संक्रमितों के बचाव के लिए हर जरुरी कदम उठा रहे हैं। साथ ही सरकारी अस्पतालों में रोगियों के परिजनों के लिए कम्युनिटी किचेन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी लोग अपनी जिम्मेवारी का सेंटर पर बेहतर निर्वहन करते रहें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। बिहार में हमलोग सभी का ख्याल रख रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.