भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शनिवार को आईएनडीआई गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इसका फुल फॉर्म इसके नेताओं को भी नह...
राजनीति

आईएनडीआई गठबंधन एक घमंडिया गठबंधन है: डॉ संजय जायसवाल

पटना,संवाददाता। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने शनिवार को आईएनडीआई गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इसका फुल फॉर्म इसके नेताओं को भी नहीं मालूम। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक मुंबई में जमावड़ा लगा रहा लेकिन परिणाम कुछ नही निकला।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जायसवाल ने तंज कसा कि मुंबई की बैठक में तय हुआ है कि इनमें से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा।
उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि इनके बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में ऐसा कोई नहीं है जिन पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं हो।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लोगों को बैंक का खाता खुलवा कर अब तक 26 लाख करोड़ रुपए भेज चुके हैं, वहीं राजद के अध्यक्ष कह रहे है कि वे सब के बैंक खाते बंद करा देंगे। डॉ जायसवाल ने कहा कि उन्हें ख्वाब आता होगा कि अगर खाता नहीं खुला होता तो अधिकारियों से यह राशि बंटवाकर हजारों करोड़ रुपए खुद वसूल लेते।
आईएनडीआईए की मुंबई बैठक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन मुंबई में 500 रुपया का मिनरल वाटर पी कर यही सब निष्कर्ष निकला है। उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई है और खाता सीधे लाभुक के खाते में जा रहा, नहीं तो एक समय था जब एक रुपए केंद्र से चलता था और लाभुकों को 15 पैसे ही मिलते थे।

इसे भी पढ़ें-बिहार राज्य एटक की राज्य परिषद को अमरजीत कौर ने किया संबोधित
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। स्कूल में छुट्टियों को रद्द करने का फैसला इसे साबित करता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सऊदी में मोहमद साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाती है लेकिन बिहार में होती है। यह बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि यही कारण है कि हिंदुओं की छुट्टी खत्म की गई है।

इसे भी पढ़ें- लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बृक्षों को राखी बांध उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प
तेजस्वी यादव के वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर दिए गए एक बयान पर उन्होंने कहा कि आगे उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई।

इसे भी पढ़ें – रंग महोत्सव-2023 में मंच पर दिखी कलाकुंज की घरवाली
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ,कुंतल कृष्ण, भाजपा के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित थेl

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “आईएनडीआई गठबंधन एक घमंडिया गठबंधन है: डॉ संजय जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *