bharat band in patna
राजनीति

सफल-विफल दावे के बीच भारत बंद समाप्त, यात्री रहे परेशान

पटना, नवीन कुमार। भारत बंद समाप्त होगया है, इसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। पटना में सभी ओर सामान्य स्थिति देखी गई। यह कहना है भाजपा नेता सुनील सिंह का। उन्होंने कहा कि राजधानी में व्यापक तौर पर सुरक्षा के प्रवंध किये गए थे। राजद, माले, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संयुक्त किसान मोर्चा के तहत केंद्रीय कृषि बिल व नीति को किसान विरोधी बताते हुए आज भारत बंद का एलान किया था। बिहार में इस बंद को राजद और जन अधिकार पार्टी (जाप) का तो समर्थन प्राप्त था ही,आम आदमी पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दे ऱका था।

Read Also- कृषि कानूनों को वापस लेना होगा : भारत बंद में बोले प्रेमचन्द सिंह

भारत बंद के दौरान पटना में राजद, काग्रेस, सीपीआई के कई नेता सड़क पर हाथों में बैनर लहराते हुए दुकानों को बंद कराया। इस बीच राजद के नेताओं ने बयान जारी कर बंद को सफल बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारत बंद को सफल बताते पुए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया ङै। निजी स्कूलों को पहले ही एहतियातन बंद कर दिया गया था। इस बीच कहीं से अप्रिय घटना की अबतक खबर नहीं आई है। बाहर से आये यात्रियों को बंद के चलते वाहनों की किल्लत होने से काफी परेशानी देखी गई। बैरिया बस स्टैंड से लंबी दूरी की बसें पटना नहीं आ सकी। राजधानी में बंद का समर्थन करने वाले राजद के कई नेताओं ने बंद को पूरी तरह सफल बताया।    

watch it also – ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे | नवार्ण मंत्र | Devi Mantra 108 Times | NAVARNA MANTRA

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.