संजय मयूख
राजनीति

प्रधानमंत्री की अगुआई में भारत पुनः बनेगा विश्व गुरु: संजय मयूख

वंचित वर्ग के बच्चों के साथ बीजेपी एमएलसी ने मनाया 50वां जन्मदिवस। पटना,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा है कि शिक्षा, ज्ञान और कौशल विकास के साथ देश का प्रत्येक बच्चा मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में भारत को पुनःविश्वगुरु बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कई निर्णय इस बात के गवाह हैं।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/indira-ivfs-6th-foundation-day-celebrations-no-hesitation-in-treatment-of-infertility-13667-2021-08-30/

श्री मयूख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में विश्वभर में भारत का मान बढ़ा है। पूरा देश भी आत्मविश्वास से लवरेज है।दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एकबार फिर से विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा। वर्ग के बच्चों के साथ मंगलवार को अपना 50वां जन्मदिवस मनाते हुए संजय मयूख ने 500 से अधिक  बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया और उन्हें पढ़-लिख कर देश की सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित कियाI

Get latest updates on Corona

इस अवसर पर शिक्षाविद एवं लेखक डॉ ध्रुव कुमार, समाजसेवी सत्येंद्र वर्मा, दीपक विशाल, सचिन वर्मा, मनोज कांत, अजित कुमार अधिवक्ता, सूरज कुमार, डॉ राज राजेश्वर सिंह, सूर्यवाण कुमार, संतोष कुमार नेता, विनोद कुमार भी मौजूद थे I इससे पूर्व कोटा पब्लिक स्कूल समस्तीपुर के बच्चों ने श्री मयूख को जन्मदिन की बधाई दी

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.