होली के दिन की बेतिया की घटना का जायजा लिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने। बेतिया के सिकटा प्रखंड अंतर्गत आर्यनगर में होली के दिन अनुरुद्ध य...
राजनीति

बेतिया पहुंचे जाप सुप्रीमो, स्थिति का जायजा लेने के बाद पीड़ितों की मदद की

होली के दिन की बेतिया की घटना का जायजा लिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने । बेतिया, संवाददाता। बेतिया के सिकटा प्रखंड अंतर्गत आर्यनगर में होली के दिन अनुरुद्ध यादव की हत्या पुलिस की पिटाई से हो गई थी। इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुई झड़प में एक सिपाही की भी मौत हो गई थी।

  इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव है। ऐसे में आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। स्थिति देखने और समझने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि गांव के न्याय के लड़ाई को अब जन अधिकार पार्टी लड़ेगी। उन्होंने तत्काल अनुरुद्ध यादव के पत्नी को 20 हज़ार रुपए की मदद भी की। साथ ही कहा कि बच्ची के शादी में 2 लाख रुपये की मदद की  जायेगी।

Read Also-आज 22 मार्च 2022 को 110 वर्ष का हुआ अपना बिहार

जाप सुप्रीमो ने कहा कि इस घटना में मारे गए सिपाही के परिवार को भी 50 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने पार्टी के साथियों को निर्देश दिया है कि वे इस गांव के लोगो तक हर संभव मदद पहुंचाते रहें।

Get Corona update here

 जाप सुप्रीमो ने कहा कि पूरे पंचायत के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। महिलाएं को निर्वस्त्र कर पीटा गया। जेवरात लूट लिए गए और वाहनों एवं अन्य वस्तुओं को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने कहा कि  पुलवामा हमले में शहीद जवान शिवाजी कुमार के घर में लूटापाट की गई। गांव के लोग भय से पलायन कर रहे हैं। गांव का माहौल भयाक्रांत है। कई दिनों से घरों के चूल्हे नहीं जले हैं। इसलिए जाप यहां हर संभव मदद करेगी।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.