भारत बंद के समर्थन में जाप के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। किसानों द्वारा 27 तारीख को प्रस्तावित भारत बंद को जन अधिकार पार्टी ने समर्थन क...
राजनीति

27 सितम्बर को प्रस्तावित भारत बंद को जन अधिकार पार्टी का समर्थन

भारत बंद के समर्थन में जाप के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे । पटना, संवाददाता। किसानों द्वारा 27 तारीख को प्रस्तावित देश व्यापी भारत बंद को जन अधिकार पार्टी ने समर्थन किया है। 27 सितंबर को किसान आंदोलन के 10 महीने पूरे हो रहे हैं, जिसकी वजह से संयुक्त किसान मोर्चा इस दिन देशव्यापी हड़ताल कर रहा है। देशभर के कई अलग अलग संगठनों ने इसे अपना समर्थन पहले ही दे ऱखा है।अब जाप भी इसके समर्थन मे उतर आई है। जन अधिकार पार्टी किसानों के हित में कल पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव रघुपति सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही।

read also- कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लेकर जन-जागरूकता अभियान

 रघुपति सिंह ने कहा कि भारत बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा। यह बंद सुबह छह बजे से शाम चार तक के लिए बुलाया गया है। जाप नेता व कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर सभी जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। भारत सरकार जबतक काले कृषि कानूनों को वापस नहीं करेगी तबतक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

 watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

 प्रेस कांफ्रेंस में जाप राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू और पूनम झा उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.