जनता पार्टी का सत्रहवां राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आगामी 16 एवं 17 जनवरी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सिताबदियारा में होने जा रहा ...
राजनीति

जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 जनवरी से जेपी के गांव सिताबदियारा में

पटना, मुकेश महान। जनता पार्टी का सत्रहवां राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आगामी 16 एवं 17 जनवरी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सिताबदियारा में होने जा रहा है। यह जानकारी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने एक टेलीफोन पर xposenow.com को दी।

 उन्होंने कहा कि जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक प्रदेशों से राष्ट्रीय परिषद के लिए नव निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों एवं सभी स्तरीय पदाधिकारियों को जनता पार्टी के इस सत्रहवें राष्ट्रीय खुला अधिवेशन 16 एवं 17 जनवरी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सिताबदियारा में आमंत्रित किया गया है।

  जयप्रकाश बंधु ने बताया कि इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को कुल चार सत्रों में विभाजित किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत 16 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ सुबह दस बजे होगी। इसके बाद अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह ग्यारह बजे शुरु हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का निष्पादन दोपहर एक बजे तक होना है। इसके बाद भोजनावकाश का समय होगा।

दोपहर दो बजे से अधिवेशन के दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। इस सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा या आवश्यकता पड़ने पर मतदान की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी। 16 जनवरी को ही शाम पांच बजे तक निर्वाचन प्रक्रियाओं का निष्पादन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा के बाद सभी सदस्यों के बीच समूह परिचर्चा एवं परिचय के बाद रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था है।

Read also –सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ते हैं हम- जयप्रकाश बंधु

जय प्रकाश बंधु ने बताया दूसरे दिन 17 जनवरी को तृतीय सत्र की शुरुआत सुबह दस बजे पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा परिचर्चा के साथ शुरु होगी। उन्होंने कहा कि इसी सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। आर्थिक विकेंद्रीकरण पर फोकस एवं आर्थिक प्रस्ताव पारित किये जाएंगे। वैश्विक राजनीति एवं जनता पार्टी के विदेश नीति पर चर्चा परिचर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। तृतीय सत्र के समापन के साथ ही भोजनावकाश की व्यवस्था होगी।

  चौथे और अंतिम सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खुले राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन सभी विषयों पर जनता पार्टी के पक्ष को रखा जाएगा और जनता पार्टी के भविष्य के नीति एवं रणनीति पर बिन्दु वार प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद अधिवेशन के समापन की विधिवत घोषणा की जाएगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.