Janta Ke Darbar Me Mukhymantri
राजनीति

जनता के दरबार में मुख्यमंत्रीः 149 लोगों की सुनी शिकायतें

Janta Ke Darbar Me Mukhymantri : नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 149 लोगों की समस्याओं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये।

आज ‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यकम‘‘ (Janta Ke Darbar Me Mukhymantri) में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, भवन निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, गन्ना उद्योग विभाग के मामलों पर सुनवाई हुयी।

पर्व त्योहार में बिहार वापस आनेवाले लोगों के लिए कोरोना के प्रति सतर्कता को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार में बाहर से काफी संख्या में लोग बिहार आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोग हर प्रांत में यह प्रचारित कराने जा रहे हैं कि बिहार वापसी से पहले प्रत्येक व्यक्ति अपना आरटीपीसीआर जांच और टीकाकरण अवश्य करा लें। इसके अलावा हमलोगों ने यह भी तय कर दिया है कि बाहर से आने वाला अगर कोई व्यक्ति जांच या टीकाकरण नहीं कराया है तो उनकी जांच और टीकाकरण कराया जाए। इसके लिए सभी जगहों पर प्रचारित किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि आपके कोई आदमी बाहर से आ रहे हैं तो पूरे तौर पर उनकी जांच और टीकाकरण हो।

इसके लिए सतर्क रहिए, सचेत रहिए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में एक-एक बात पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी को अपने घर आने से रोका नहीं जा सकता है लेकिन उन्हें सचेत, सतर्क और जागरूक तो किया जा सकता है ताकि लोग सावधानी बरतें। हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि बिहार आने से पहले आरटीपीसीआर जांच और टीकाकरण अवश्य कराएं। अभी अपने बिहार में कोरोना के मामले न के बराबर हैं। आप देखते हैं कि यदि कहीं कोरोना के चार-पांच मामले निकल जाते हैं तो पता चलता है कि व्यक्ति बाहर से आया है। यहां कोरोना के मामले सबसे कम हैं। हमलोग पूरी तरह से अलर्ट हैं।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से तुलना करें तो हमारे बिहार में पर्व के दौरान आपसी झगड़े काफी कम होते हैं। पुलिस, प्रशासन और यहां के लोग कॉन्सस रहते हैं। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उस पर नजर रखी जाती है और एक्शन भी लिया जाता है। बिहार में पहले कितना दंगा-फसाद होता था और अब कितना होता है, यह सभी को मालूम है। पिछले पन्द्रह-सोलह सालों में बिहार की स्थिति दूसरी हो गई है। बिहार में अब पहले वाली स्थिति नहीं है। बाहर से जो लोग आयेंगे उन पर भी ध्यान रखा जाएगा। हमलोग सभी विभागों और जिलों से बात करके एक-एक चीज पर कॉन्सस हैं। वैसे तो कुछ बदमाश किस्म के लोग होते हैं जिनकी मानसिकता गड़बड़ करने की होती है, वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.