पटना के राजवंशी नगर में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप नेता 150 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को खाद्य सामग्री एवं कपड़ा...
राजनीति

जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने अग्नि पीड़ितों के बीच वस्त्र और बर्तन का किया वितरण

पटना, संवाददाता। पटना के राजवंशी नगर में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप नेता 150 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच बुधवार को खाद्य सामग्री एवं कपड़ा वितरण करने पहुंचे। पप्पू  यादव अग्नि पीड़ित परिवारों से मिले एवं घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।

 मौके पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बताया कि  जैसे ही हमें राजवंशी नगर आगलगी के घटना की जानकारी मिली। वैसे ही सभी अग्नि पीड़ितों के लिए राहत सामग्री और भोजन वितरण शुरू कर दिया। आग लगने के कारण 150 परिवारों को बहुत सी संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्नि पीड़ित परिवार बहुत ही कष्ट से जीवन काट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- नीतीश की पहल : केन्द्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही राजनीतिक पार्टियां

 जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज सभी अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच दो साड़ी, दो अलमुनियम बर्तन, कलछुल,प्लेट, धोती आदि सामानों का वितरण किया। जबतक इन गरीब परिवारों का जीवन सुचारू रूप से नहीं चलने लगेगा तबतक जन अधिकार पार्टी इन गरीबों को सभी तरह की सहायता प्रदान करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें –जानें क्या है बिहार टीचर नियमावली 2023   

 पप्पू यादव ने बिहार सरकार से आग्रह कर सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से घर मुहैया कराने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि राजवंशी नगर से 100 मीटर की दूरी पर बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों का आवास है. लेकिन राजवंशी नगर अगलगी पीड़ितों की अनदेखी दुखदाई है। मौके पर पूर्व विधायक भाई दिनेश, जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू दानवीर मौजूद थे।