जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रेस को जारी ...
राजनीति

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने दी दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ की बधाई

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने दी त्योहारों की बधाई। पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि दीपावली में लोगों को अपने घर के अंधेरे को दूर करने के साथ ही अपने मन के अंधेरे को भी दूर करना चाहिए और सद्भावना के साथ दीपावली मनाना चाहिए।

उन्होंने चित्रगुप्त पूजा की बधाई देते हुए कहा कि चित्रगुप्त पूजा केवल कायस्थों की ही पूजा नही है। यह पूजा उन सभी लोगों के लिए है, जो कलमजीवी हैं। इसलिए प्रदेश के सभी कलमजीवियों को कायस्थों के साथ मिलकर चित्रगुप्त पूजा करनी चाहिए। इससे एकता और सद्भावना बढ़ेगी।डॉ. चंद्रा ने प्रदेश के छठवर्तियों को पावन, लोकप्रिय और  कठिन सूर्य पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रदेशवासी शांति और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएंगे।

Read also- दीपावली के दिन हरिहर क्षेत्र में अयोध्या की तरह होगा दीपोत्सव

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देश में प्रकोष्ठ जिला और अनुमंडल में संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में हर वर्ग के लिए काम किया है और कर रहे हैं। उनके निर्देशन में राज्य विकास के पथ पर है और यह बात प्रदेश की जनता भी जानती है और समझती है। ये ही कारण है कि उपचुनाव में दोनों जगहों पर जदयू को जनता का भरपूर साथ मिला।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.