जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ (विघटित) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन पूर्व प्...
राजनीति

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ (विघटित) ने मनाया नीतीश कुमार का जन्म दिन

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ (विघटित) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रभात चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन पूर्व प्रकोष्ठ कार्यालय में मनाया गया। उक्त अवसर पर जदयू सदस्य एवं पदाधिकारीगण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

उक्त अवसर पर डॉ प्रभात चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के अलग अलग जिलों में भी बड़े ही उत्साह से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने 01 मार्च से एक साल तक नीतीश कुमार के जन्म दिन पर कार्यक्रम चलाने की घोषणा कर रखी है।

डॉ चंद्रा ने कहा कि एक समय था जब बिहार को जंगल राज्य के रुप में पहचान मिली थी, लेकिन जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सत्ता संभाली है तब से अब तक चौमुखी विकास ही हो रहा है और अब लोग बिहार को विकास के नाम से जानने लगा है। नीतीश द्वारा किए गए अथवा किए जा रहे विकासशील कार्यों को केन्द्र सरकार और अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। वे हमेशा बिहार का भला करने की सोच रखते हैं। यही वजह है कि  लोग उन्हें विकास पुरुष कहते हैं। 

विघटित कलमजीवी प्रकोष्ठ के सभी पूर्व सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सक्सेना, ब्रज भूषण लाल कर्ण, अशोक कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, रश्मि लता, अनुराग समरूप, शैलेश कुमार, रोहितेश कुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.