जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ‘‘स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और सम्मान समारोह’’ 02 अक्तूबर को मनायेगा। उक्त जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ...
राजनीति

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ शास्त्री जयंती पर करेगा सम्मान समारोहः डा प्रभात चन्द्रा

पटना, संवादादता। जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ‘‘स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और सम्मान समारोह’’ 02 अक्तूबर को मनायेगा। उक्त जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रभात चंद्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के संबंध में बताया कि काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त, अपने मंत्रित्व काल में भीड़ पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के जगह पानी की बौछार करने का प्रयोग,  परिवहन विभाग में पहलीबार महिला संवाहकों (कंडक्टर्स) की नियुक्ति करना, अप्रत्याशित रूप से हुए युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देना, देश को ’’जय जवान जय किसान’’ का नारा देना, उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए (मरणोपरांत) भारत रत्न मिलना, प्रधानमंत्रित्व काल में देश का कुशल प्रतिनिधित्व करना उनकी महानता और विशेषता में शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रा ने कहा कि देशहित के लिए शास्त्री जी ताशकंद जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया था। लेकिन देश के लिए बहुत ही दुखद घटना तब घटी जब समझौता हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी, 1966 की रात उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी।

Read Also- पूर्वोत्तर रेल महाप्रबंधक ने छपरा जंक्शन का किया दौरा, दिये कई निर्देश

 उन्होंने कहा कि आज शास्त्री जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शास्त्री जी द्वारा किये गये कार्यों को देश आज भी याद कर उनका अनुशरण कर रहा है। हमलोगों को उनके द्वारा दिखाये गये रास्तों पर चलना चाहिए और देश भक्ति के साथ काम करना चाहिए। इसके लिए उन्हें याद किया जाना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी शास्त्री जी के संबंध में जाने और उनकी तरह देश प्रेम में अपने को भी ढाले। डॉ. चंद्रा ने बताया कि इन सभी घटनाओं को याद करते हुए, शास्त्री जी की जयंती तो कलमजीवी प्रकोष्ठ मनाता ही रहता है लेकिन इस वर्ष उक्त अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

  इस मौके पर कोरोना संक्रमण काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक्टर, पत्रकार, समाजसेवी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम 02 अक्तूबर को बीआईए हॉल, पटना में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि उनकी सहभागिता से कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाया जा सके। संवाददाता सम्मेलन में कलमजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा, अनुराग समरूप सहित कई पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.