प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि डॉ प्रभात चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष ( कलमजीवी प्रकोष्ठ ) ने राज्य सरकार की गतिविधियों को दू...
राजनीति

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ अब गांव-गांव तक पहुंचाएगा राज्य सरकार की उपलब्पधियों को

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा । प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि डॉ प्रभात चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष ( कलमजीवी प्रकोष्ठ ) ने राज्य सरकार की गतिविधियों को दूर दराज तक पहुंचाने के लिये अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिलों के प्रतिनिधियों के साथ गतिशीलता के साथ काम करने का निदेश दिया है।

Read also – Success story: दीदीजी से पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार बन गई डा.नम्रता आनंद

इस संदर्भ में कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि कलमजीवी प्रकोष्ठ सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम पर फोकस कर जनता के बीच रहने की दिशा में पहल करने की समीक्षा अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से की है। जल्द ही योजना तैयार कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के अनुभवी पदाधिकारियों को जनता के बीच कार्यक्रम करने से सम्बंधित रूपरेखा तैयार करने का भी निदेश दिया है और पदाधिकारियों ने शीघ्र ही यह कार्य कर लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पदाधिकारियों को यह भी निदेश दिया गया है कि गाँव में रहने वाले पढ़े-लिखे और अनुभवी लोगों को जो जदयू से अभी तक नहीं जुड़े हैं उन्हें जदयू से जोड़ने की रणनीति बना कर पहल की जाए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.