JDU
राजनीति

मधुबनी नरसंहार पर JDU नेताओं का पलटवार


अनुष्का श्रीवास्तव, पटना ।
आज JDU कार्यालय में मधुबनी नरसंहार चर्चा का विषय बना था, JDU कार्यकर्ताओं ने इस विषय पर काफी विचार विमर्श किया। आपको जानकारी हो मधुबनी नरसंहार का मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है, और इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। होली के दिन मधुबनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। मीडिया में खबर आने के बाद से नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
Read Also : पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश SANJAY KAROL के हालात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लिया
आज जेडीयू ने प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी पर हमला बोला। जेडीयू नेता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया कि सीवान में शहाबुद्दीन ने जिसका मर्डर किया उनके परिजनों से क्यों नहीं मिले? नवादा में रेप पीड़िता से जाकर क्यों नहीं मिले? जबकि इस मामले में उनके नेता राजवल्लभ यादव को न्यायालय ने सजा भी सुनायी थी।
संजय सिंह ने कहा कि लालू, राबड़ी का शासन नहीं है. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि 48 से 72 घंटे का समय दिजिए मुख्य आरोपी प्रवीण झा व अन्य आरोपी यदि पाताल में भी छुपा होगा तो उसे खोज निकाला जाएगा और हुआ भी यही।
वहीं जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तेजस्वी पीड़ित परिवार से मिलने मधुबनी गये थे तब वे लोगों से माला पहन रहे थे। तेजस्वी अपने नाम का नारा भी लगवा रहे थे। ऐसी तस्वीर पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान जयकारा लगवाना बहुत ही शर्मनाक बात है।
नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की गयी है। वही एसएचओ को भी सस्पेंड किया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। नीरज कुमार ने आरजेडी का नामांकरण करते हुए कहा कि आरजेडी का नया नाम बेऊर राजद या तिहाड़ राजद होनी चाहिए। तेजस्वी को मौका मिले तो जिले में बंद व्यक्ति को गृह मंत्री बना दे और गंभीर आरोपियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर दें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.