जंगलराज रिटर्न लाने का नीतीश और तेजस्वी पर भाजपा का आरोप। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को क ...
राजनीति

लालू ने जंगलराज लाया था, अब नीतीश, तेजस्वी ‘ जंगलराज रिटर्न ‘ ला रहे हैंः सम्राट चौधरी

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले – राज्यपाल से भी मिलेंगे, दोनों सदनों में कल सरकार से जवाब भी मांगेंगे।
-भाजपा ने वीर साथी गंवाया, महामंत्री विजय सिंह की हत्या हुई।
-भाजपा शुक्रवार को पूरे राज्य में मनाएगा काला दिवस, शनिवार को जिला, प्रखंड में धरना।
-विजय सिन्हा बोले- बिहार सरकार अपराध, भ्रष्टाचार का संरक्षक बन चुकी है।

पटना, संवाददाताा। जंगलराज रिटर्न लाने का नीतीश और तेजस्वी पर भाजपा का आरोप। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि लालू प्रसाद के समय जंगलराज की उत्पति हुई थी और आज नीतीश कुमार और तेजस्वी जंगलराज रिटर्न ला रहे है।
भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज और जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह के निधन के बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब से ममता बनर्जी के संरक्षण में गए हैं, तब से पश्चिम बंगाल की तरह यहां भी लोकतंत्र खत्म करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने एक वीर साथी गंवाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कारण महामंत्री विजय सिंह की हत्या हुई है। उन्होंने इसे लेकर सरकारी बयान और डॉक्टरों के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि आज की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की चर्चा करते हुए कहा कि किसी को 12 टांके, तो किसी को 15 टांके लगे हैं। एमपी जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल को वाई प्लस सुरक्षा है, उन्हें भी पुलिस ने मारकर अस्पताल पहुंचा दिया। हजारों कार्यकर्ताओं को पीटा गया।
उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आगे कहा कि नीतीश बाबू, आप न 10 लाख नौकरी दे सकते हैं न बिहार में सुशासन कर सकते हैं और न भ्रष्टाचार समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सात-सात मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद इस्तीफा लेने वाले सीएम का दिन ऐसा खराब हो गया कि एक उप मुख्यमंत्री से इस्तीफा नहीं मांग सकते।
उन्होंने कहा कि आज की घटना के विरोध में कल यानी शुक्रवार को भाजपा काला दिवस के रूप में मनाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन करेगी।

Read also-विजन इंडिया ने शुरू किया जस्ट जॉब पोर्टल
इसके अलावा महामहिम राज्यपाल अगर बिहार आ जाते हैं, तो उनसे समय मांगकर एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और आज की घटना की पूरी जानकारी देगा। इसके अलावा कल विधानसभा और विधानमंडल में सरकार से जवाब मांगा जाएगा कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों चलाई गई? इसके बाद शनिवार को सभी जिला और मंडलों में भाजपा धरना देगी और दिवंगत वीर साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा परिवार दिवंगत साथी के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक सहयोग देगी तथा परिवार को गोद लेकर आगे सभी प्रकार की मदद करेगी।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार का संरक्षक बन गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि जंगलराज हटाने के लिए भी कई परिवारों ने बहुत कुछ खोया है। उन्होंने कहा कि आज सदन में भी अघोषित आपातकाल है और सड़क पर भी अघोषित आपातकाल है, जहां विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
संवाददाता सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व उप्मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट शामिल थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.