Lalu yadav son tejaswi yadav
राजनीति

मुंगेर के तारापुर उपचुनाव में प्रचार के लिए कैंप कर रहें तेजस्वी

Lalu yadav son tejaswi yadav : ठेंठ गंवई अंदाज में अपने पिता लालू यादव की तरह तेजस्वी यादव भी वोटरों को रिझाने की कर रहे हैं कोशिश कर रहें हैं। तारापुर विधान क्षेत्र के टेटिया बम्बर प्रखंड में भुना पंचायत में प्रचार के दौरान रास्ते मे बच्चों को नहर में बंसी के माध्यम से मछली मारते देख अपने को रोक नही पाए और बीच रास्ते मे ही अपने काफिला को रोक उन बच्चो के साथ बंसी ले मछली पकड़ने लगे।

Read Also: पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान

तेजस्वी यादव (Lalu yadav son tejaswi yadav) ने कहा लहलहाते खेतों का दृश्य जितना मनोरम व नैसर्गिक है, अभी हमारे देश में किसानों की व्यथा व अवस्था उतनी ही दर्दनाक और नारकीय है।

जितना किसान अपने लहलहाते खेतों को देखकर खुश होता है, काश उतना ही वह खुश रहे जब अपनी फसल को बाज़ार में उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सके। बिहार की NDA सरकार में MSP से आधे पर भी फसल नहीं बिकता क्योंकि 2006 में नीतीश कुमार जी ने बिहार से APMC ऐक्ट को समाप्त कर दिया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.