शहर के महारानी चौक पर लोजपा (रामविलास) के युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की की गई।इस बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष...
राजनीति

स्थापना दिवस को लेकर लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

फतुहा, संवाददाता।लोजपा (रामविलास) के स्थापना दिवस को लेकर पूरे प्रदेश भर में जोर शोर से पार्टी में तैयारीचल रही है। प्रखंड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओँ की बैठक की जा रही है ताकि इस कार्यक्रम सफल बनाया जा सके। इसी क्रम में फतुहा शहर के महारानी चौक पर लोजपा (रामविलास) के युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की की गई।इस बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में 28 नवंबर को बापू सभागार में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस में सभी कार्यकर्ता बापू सभागार पटना में पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें। बैठक को छात्र लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान, मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Read also— ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

  मौके पर कमलेश पासवान, विमला देवी, सामा जी, दिना जी, राजु जी, सन्नी पासवान, श्यामा पासवान, लाला पासवान, महेंद्र पासवान, ओमकार पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.