फतुहा के धवस्त पुनपुन लोहा पुल के निर्माण के लिए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को दिया आवेदन। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पा...
राजनीति

फतुहा में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का हुआ भव्य स्वागत

फतुहा के धवस्त पुनपुन लोहा पुल के निर्माण के लिए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को दिया आवेदन। फतुहा,अमरेंद्र। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का पटना से मोकामा जाने के दौरान बुधवार को भव्य स्वागत हुआ। यह स्वागत फतुहा फोर लेन सड़क पर लोजपा (रामविलास)के पटना जिला पूर्वी युवा अध्यक्ष  रंजीत यादव के नेतृत्व में लोजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसी क्रम में चिराग पासवान को फूल –मला पहना कर पार्टी कार्यकर्ताओँ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर लोजपा (रामविलास) के युवा जिला अध्यक्ष पटना पूर्वी रंजीत यादव ने फतुहा  के धवस्त पुनपुन लोहा पुल के निर्माण के लिए एक मांग पत्र दे कर बनवाने की मांग भी की गई।

Read also- वैशाली जिला इकाई पंच सरपंच संघ ने निराला को घोषित किया एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार

  मांग पत्र लेने और देखने के बाद चिराग पासवान ने  संबधित विभाग के केन्द्रीय मंत्री और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से बात करने का भरोसा दिया। इसके अतिरिक्त भी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके निदान में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Get Corona update here

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के युवा जिला अध्यक्ष पटना पूर्वी रंजीत यादव के अतिरिक्त महेंद्र पासवान, राजु कुमार, सोनु कुमार, मनीष, मंटु कुमार आदि मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.