जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव के प्रचार के आखरी दिन महागठबंधन के पक्ष में कुढ़नी टोला, पदमौल, पदमौ...
राजनीति

महागठबंधन जीतेगा कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : राजीव रंजन प्रसाद

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आखरी दिन महागठबंधन के पक्ष में कुढ़नी टोला, पदमौल, पदमौल मुस्लिम टोला, केरमा, मधुबन, बछूमन आदि गाँवों में सघन एवं धुँआधार जनसंपर्क चलाया।

 श्री प्रसाद ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए क्षेत्र के भ्रमण के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा की अच्छे अंतर से जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। चप्पे-चप्पे पर सड़कें, हर घर बिजली, हर घर नल का जल, शराबबंदी, बेहतर कानून व्यवस्था एवं समाज के कमजोर तबकों का न्याय के साथ विकास जैसे मुद्दे मतदाताओं की ज़ुबान पर हैं।

 उन्होंने कहा कि वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार की छवि जुझारू है और यही उनकी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। महागठबंधन के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार बेबस दिख रहे हैं। क्योंकि नौकरी, महंगाई एवं अच्छे दिन के वायदे को लेकर जनता बीजेपी नेताओं से लगातार सवाल पूछ रही है।

इसे भी पढ़ें- दीप जला कर जीकेसी ने याद किया देशरत्न राजेंद्र प्रसाद को

 श्री प्रसाद के साथ राजेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, नौशाद ख़ान, प्रसून श्रीवास्तव, राजेश प्रसाद, नीलेश श्रीवास्तव, मोहन कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी कुढ़नी का भ्रमण किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.