manoj lal das manu
राजनीति

तेजस्वी व चिराग पासवान मीडिया में बयान देकर सुर्खियों में रहने के लिये जाने जाते है: मनोज मनु

Manoj Lal Das Manu (JDU): जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विकास के क्षितिज पर ले जाने के लिये कटिबद्ध है।इसीलिए नीतीश कुमार काम करने वाले के रूप में जाने जाते है।वही तेजस्वी यादव , चिराग पासवान का एक मात्र काम है नीतीश कुमार के खिलाफ मीडिया में बयान देकर अपने को सुर्खियों में रखना।दोनों को बिहार की जनता नकार चुकी है,इसीलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे है।बिहार की जनता दोनों को पहचान चुकी है,दो उपचुनाव में जनता ने उन्हें उनकी औकात बता दी है ।

Read Also : शोभाकांत दास जी को की गई श्रद्धाजंलि अर्पित

Manoj Lal Das Manu (JDU) ने कहा कि जदयू के एक एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो को जनता के बीच ले जायगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जी समेत सभी मंत्री व नेता 24 को पूरे बिहार में नीतीश कुमार द्वारा किये गए कार्यो को लेकर जनता के बीच रहेंगे।शराबबंदी पर मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय योग्य है,अगर विपक्ष भी सहयोग करे तो शराबबंदी सफल हो सकती है।

चूंकि विपक्ष नकली शराब बनाने वालों और होम डिलीवरी करने वालो को संरक्षण देती है इसीलिए सफल नही हो पा रहा था।मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब चल रहे अभियान का रिजल्ट सामने आ रहा है शराब बंदी वही लोग तोड़ रहे है जो पढ़े लिखे है।गरीब गुरवा ने लगभग शराब पीना छोड़ दिया है।एक मीडिया के नेता जो जनता से नकारे जा चुके है कभी लिस्ट जारी करते है तो कभी के के पाठक जैसे स्वच्छ छवि के अधिकारी पर तंज कश रहे है।इस सबसे कुछ नही होने बाला है जनता इन्हें अच्छी तरह जानती है।जनता काम पसन्द करती है न कि भाषण

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.