Manoj Lal Das Manu
राजनीति

मनोज लाल दास मनु जदयु के प्रदेश सचिव मनोनीत


JDU के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा ने Manoj Lal Das Manu को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी जनता पार्टी के छात्र संगठन छात्र जनता से जुड़ कर छात्र राजनीति शुरू करने बाले Manoj Lal Das Manu आनन्द मोहन जी की बिहार पीपुल्स पार्टी और हाल में JDU में विलय उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भी प्रवक्ता रह चुके है।

Read ALso: रोटरी चाणक्या ने नारी गुंजन के प्रोजेक्ट को लिया गोद

पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार के साथ रालोसपा से अलग होने के बाद विधानसभा चुनाव के पूर्व विधायक ललन पासवान , सुधांशु शेखर विधान परिषद के सदस्य संजीव श्याम सिंह के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी।
अपने मनोयन पर श्री मनु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद आर सी पी सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व पूर्व विधायक ललन पासवान जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

माना जा रहा है कि लगभग 12 से अधिक वैसे लोग जो उपेंद्र कुशवाहा के साथ जदयू में आए थे, उन सभी को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है. कुछ प्रमुख नामों का जिक्र करें तो उपाध्यक्ष के पद पर रणविजय सिंह (पूर्व MLA), सुभाष सिंह कुशवाहा (पूर्वी चंपारण), महासचिव के पद पर बबन सिंह कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, रामपुकार सिन्हा, प्रदेश सचिव के पद पर श्याम कुशवाहा, अजय कुशवाहा, सुषुम्लता कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अजय कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, मनोज लाल दास मनु. इनमें रणविजय सिंह गोह से आरएलएसपी के उम्मीदवार थे. वहीं, सुभाष सिंह कुशवाहा आरएलएसपी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे और कुशवाहा के खास धीरज कुशवाहा को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.