प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर नदी में मछली प्रवाहित करते मंत्री मुकेश सहनी
राजनीति

मंत्री मुकेश सहनी ने गंगा में मछली डाल कर प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

.
गंगा में मछली डाल कर प्रधानमंत्री का मनाया जन्पमदिन टना, संवाददाता। एक ओर पूरे बिहार मेंभगवान विश्वकर्मा के पूजन की धूम मची रही वहीं, दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा। भाजपा जहां प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक फखवाडे के रूप में मना रही है। वहीं अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से प्रधानमंत्री का जन्म दिन मना रहे हैं और उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दे रह हैं।

की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

ऐसा ही एक अनोखा तरीका तब दिखा जब बिहार में सत्तारूढ़ दल एनडीए के सहयोगी वीआईपी कोटे से मंत्री बने मुकेश सहनी ने अपने अनोखे अंदाज से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। जी हां वीआईपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाने का अपना एक नया तरीका ढ़ूढ़ लिया था। उनका तरीका जहां अपने तरीके का नया था वहीं इको सिस्टम को करता हुआ भी था।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM
आपको बताते चलें कि पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर मंत्री मुकेश सहनी ने
71हजार रेहू मछली का जीरा गंगा नदी में डालकर कर जन्म दिन मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी होने की कामना की, साथ ही उन्जिहें बधाई और शुभकामनाएं भी दी। जन्सेमदिन मनाने का यह तरीका वोघों को खूब भाया। लोगों ने जमकर इसकी सराहना भी की।.

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.