चौबे के घर गणेश चतुर्थी
राजनीति

चौबे के घर पर गणेश चतुर्थी में सम्मिलित हुए विधायक और मंत्री

चौबे के घर पर गणेश चतुर्थी उत्सव। पटना, संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पटना स्थित आवास पर चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव में बिहार के उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य दिग्गजों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के सामने माथा टेका। शुक्रवार को संध्या आरती में शामिल हुए। सभी ने बिहार सहित देशवासियों के सुख शांति, समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य  के लिए भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पटना स्थित आवास पर इस बार विधि विधान से गमेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/global/gujarat-cm-vijay-rupani-resigns-mlas-summoned-to-gandhinagar-14198-2021-09-11/

  केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के पटना स्थित आवास पर आयोजित गणेशोत्सव के शुक्रवार को संध्या आरती में पद्म भूषण शारदा सिन्हा ,भाजपा संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बिहार सरकार के मंत्रीगण मंगल पांडेय, नितिन नवीन, विधायक अरुण सिन्हा, श्रेयसी सिंह सहित बिहार भाजपा के अनेक पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इसे भी देखें –https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने शनिवार की सुबह भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना एवं आरती की। इसके उपरांत वे बक्सर संसदीय क्षेत्र लिए निकले, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.