MLC election : 14 वैशाली स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद् के स्वतंत्र उम्मीदवार सह पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्...
राजनीति

MLC election : अपने पक्ष में समर्थन का दावा कर रहे हैं पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार निराला

MLC election : हाजीपुर, संवाददाता। 14 वैशाली स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद् के स्वतंत्र उम्मीदवार सह पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने आज जिले के तीन प्रखंड  राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी, प्रखंडों का सघन दौरा कर सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों से संपर्क स्थापित कर अपने लिए वोट मांगा।

Read also – योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा: अश्विनी चौबे

 जनसंपर्क के बाद अमोद कुमार निराला ने दावा किया कि उन्हें सभी का समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मतदाता इस बार इतिहास रचने को तैयार हैं।

Get Corona update here

 उन्होंने कहा कि MLC election में अब तक धनपशुओं और झूठे नेताओं ने हम पंचायत प्रतिनिधियों को बर्षों से ठगा है। निराला ने दावा किया कि ‘अब नहीं ठगाएंगे, अबकी निराला भाई को जिताएंगे’ का नारा जोर शोर से क्षेत्र में चल रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद् के चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति गर्म है और जगह-जगह सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और साथ में खुद के जीत का दावा भी कर रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.