VIP Party
राजनीति

मुकेश सहनी पहुँचे लखनऊ, हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

VIP Party के प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, कल करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेन्स,करेंगे अपनी रणनीति का खुलासा

विकासशील इंसान पार्टी (VIP Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार सन ऑफ मल्लाह श्री मुकेश सहनी ने आज उत्तर प्रदेश की जनता की मांग पर पार्टी विस्तार के लिए गोमतीनगर में अवस्थित बिपुलखण्ड में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर यूपी में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी मुकेश सहनी के समक्ष लिया।

Read Also: Chirag Paswan समर्थकों का संकल्प,स्व. पासवान की जयंती पर होगी यादगार आशीर्वाद यात्रा

इससे पहले अपराह्न 01:30 बजे मुकेश सहनी लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचे, जहां विकासशील इंसान परीय के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी अगवानी करने हजारों की संख्या में गाड़ियों का काफिला पहुंची और पूरा शहर लालरंग के बैनर और पोस्टर से रंगा दिया। इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें इसी मजबूती से यूपी में अपने समाज को मजबूत करना है। अगर हम मजबूत होते हैं, तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

वहीं, मुकेश सहनी की अगुवानी करने आये कार्यकर्ता ने खूब “आरक्षण नहीं तो गठबन्धन नहीं” “”निषादों ने ललकारा है बिहार ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी सरकार बनाना है” आदि नारों से पूरा लखनऊ शहर गुंजायमान कर दिया। यही नही आज ट्विटर पर सन ऑफ मल्लाह इन यूपी ट्रेंड करता रहा।

सन् ऑफ मल्लाह और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मुकेश सहनी जी कल दिनांक 03.07.2021 को प्रेस कन्फ्रेन्स करेंगे। प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी की लॉन्चिंग से समाज में काफी उत्साह है। इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी लौटन राम निषाद, राजाराम बिन्दु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कमलेश केवट राष्ट्रीय सचिव सह संसदीय बोर्ड सदस्य, रमेश केवट राष्ट्रीय महासचिव, संतोष सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, इत्यादि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.