हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से. (हम) ने कलाकार सह पत्रकार मुन्ना पंडित को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।...
राजनीति

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए मुन्ना पंडित 

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से. (हम) ने कलाकार सह पत्रकार मुन्ना पंडित को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी।

इसे भी पढ़ें- आश्रय ओल्ड एज होम 16 अप्रैल को मनायेगा अपना 7वां स्थापना दिवस समारोह

 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत गोस्वामी ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मुन्ना पंडित के अतरिक्त अमित कुमार उर्फ डिम्पल को भी कला संस्कृति एवं खेल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बविता कुमारी प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव, प्रवीण कुमार सिन्हा एवं लव कुमार राष्ट्रीय सचिव, राहुल सहनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और वंदना कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष, गौतम कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता प्रदेश महासचिव, लक्ष्मण अकेला प्रदेश सदस्य, देवानंद प्रदेश सदस्य के पद पर मनोनीत किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें-संविधान बचाओ भाईचारा बढ़ाओ संदेश के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

 मनोनीत पदाधिकारियों ने “हम” के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ संगठन की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी गई है, उसे मजबूती से निभाने की हमलोग कोशिश करेंगे। पार्टी को निराश नहीं करेंगे।