प्रमुख और उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन। सोनपुर के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अनुमंडल कार्यालय ...
राजनीति

सोनपुर में प्रमुख और उप प्रमुख पद पर मुन्नी देवी एवं रंजीत कुमार निर्विरोध निर्वाचित

प्रमुख और उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन। सोनपुर, संवाददाता। सोनपुर के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अनुमंडल कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। यह चुनावी प्रक्रिया प्रेक्षक सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सारण एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में पूरी हुई। चुनाव व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल सभागार में प्रेक्षक के रूप में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रविंद्र कुमार मौजूद थे।

सुबह 11 बजे सबसे पहले सोनपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव करने कुल 30 पंचायत समिति सदस्य अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में पहुंचे। वहां सबसे पहले एसडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।     

Read also- राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

  पंचायत समिति सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रमुख का चुनाव कार्य शुरू हुआ। जिसमें प्रमुख पद के लिए पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। इसके बाद उप प्रमुख के लिए रंजीत कुमार को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध चुनाव के बाद एडीएम व एसडीओ ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस तरह यहां प्रमुख और उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.