पप्पू यादव बोले- •सनातन का मतलब होता है नित नूतन।
•नरेंद्र मोदी के सलाहकार बौद्धिक नहीं है, उन्हें सनातन संस्कृति की समझ नहीं।
•रोसड़ा नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद के पति की हत्या की हो SIT जांच।
पटना, संवाददाता। पप्पू यादव ने कहा कि सनातन पर नरेंद्र मोदी और बीजेपी कर रही सियासत। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तरी मंदिरी स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान पप्पू यादव ने सनातन को लेकर बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मुद्दे पर सिसायत करते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से नरेंद्र मोदी के सलाहकार बौद्धिक नहीं है, ना ही विद्वान हैं। उन्हें देश के सनातनी संस्कृति के बारे में समझ नहीं हैं। सनातन का मतलब होता है नित नूतन, जिसका मतलब होता रोजाना जीवन जीने की पद्धति ।चाहे राम वाले हों, कृष्णा वाले हों, गुरुनानक वाले हों, कबीर वाले हों, या कोई अन्य हों, हर आदमी सनातन है।
पप्पू यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी को भी किसी धर्म को कलंकित करने वाला बयान नहीं देना चाहिए। सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सनातनी धर्म का मतलब है सर्वधर्म समभाव। सनातनी धर्म विचारधारा का मतलब वसुधैव कुटुंबकम, जो किसी भी धर्म, जाति, गरीब, अमीर पर किसी तरह का हमला नहीं करता हो। जहां सभी की आय बराबर हो। जिसको हम सामाजिक न्याय कहते हैं। सनातनी विचारधारा और सामाजिक न्याय दोनों इक्वल जस्टिस है हर व्यक्ति के लिए।
इसे भी पढ़ें-दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष देव्यांश ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या सामाजिक न्याय का पता बीजेपी को है? क्या बीजेपी वाले कभी सामाजिक न्याय को जानने का प्रयास किए हैं? उन्होंने कहा कि अगर हम सनातनी को कट्टर बनाएंगे तो वह खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-अब आप अपने घर को स्मार्ट होम बना सकते हैं वो भी 60प्रतिशत की छूट पर
पप्पू यादव ने बिहार बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बिहार में इन दिनों अपराध बढ़ते जा रहा है। समस्तीपुर जिले में रोसड़ा नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद बबीता देवी के पति अरुण महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसमें वहां के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की भी संलिप्तता की बात आ रही है। हमारी पार्टी इस पूरे मामले में SIT जांच की मांग करती है। हमें समस्तीपुर के प्रशासन पर भरोसा नहीं है।
संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के नेता भाई दिनेश, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू और अभिजीत सिंह मौजूद रहे।





We’re a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your web site offered us with valuable information to work on. You’ve done an impressive job and our entire community will be grateful to you.