बीएमएस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा पटना में । बिहार की धरती ऐतिहासिक है। यह धरती देश की दिशा और दशा तय करती है। ऐसी पवित्र धरती पर भारतीय मज...
राजनीति

ऐतिहासिक होगा बीएमएस का राष्ट्रीय अधिवेशन :हिरण्मय पण्ड्या

पटना, संवाददाता। बीएमएस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा पटना में । बिहार की धरती ऐतिहासिक है। यह धरती देश की दिशा और दशा तय करती है। ऐसी पवित्र धरती पर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होना गर्व की बात है। श्रमिक आंदोलन की दृष्टिकोण से यह अधिवेशन यादगार होगा।

उपर्युक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पण्ड्या ने रविवार को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।स्थानीय जीपीओ स्थित सभाकक्ष में अप्रैल, 2023 में पटना में प्रस्तावित बीएमएस के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं दिल्ली में निजीकरण के खिलाफ प्रस्तावित महारैली के निमित्त भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पण्ड्या ने कहा है कि संख्या और गुणवत्ता में भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या और बलिदान के बूते 07 से 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्तावित त्रैवार्षिक अधिवेशन ऐतिहासिक होगा।

इसे भी पढ़ें – दीदीजी फाउंडेशन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ने कराई स्वास्थ्य जांच

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा है कि त्रैवार्षिक अधिवेशन के उद्धाटन तिथि को श्रमिकों की रैली होगी, जिसमें प्रत्येक जिलों के श्रमिकों की भागीदारी होगी।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर बीएमएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश मंत्री अशोक कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार भारती व मुरारी प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार आदि सहित विभिन्न संघों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.