भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि 34 साल बाद मोदी युग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है और...
राजनीति

34 साल बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ : अरविन्द सिंह

पटना, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि 34 साल बाद मोदी युग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से स्ट्रीम के चुनाव में फ्लेक्सबिलिटी आई है।

प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेडिकल एजुकेशन में ऐतिहासिक विस्तार हुआ है। भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा मिला है। 2014 में 7 एम्स, 387 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2022 में 22 एम्स क्रियाशील/स्वीकृत और 606 मेडिकल कॉलेज हो गए है।

Read also- बैंगलुरू के सरजापुरा क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर निकाली गयी रैली

श्री अरविन्द ने कहा है कि वहीं दूसरी ओर आईआईएम की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी हुई है। 2014 में जहां 13 आईआईएम थे, वहीं 2022 में आईआईएम की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव से विश्वविद्यालयों की बढ़ती संख्या से देश में शिक्षा में अभुतपूर्व बढ़ावा मिला है। 2014 में जहां 720 विश्वविद्यालय थे, वहीं 2022 में 1,043 विश्वविद्यालयों की संख्या हो गई है। हमारे आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा के बढ़े अवसर जहां 2004-2014 तक एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों की संख्या 90 थी, वहीं 2014 के बाद अब इन स्कूलों की संख्या बढ़ाकर 500 की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.