National Forest Martyrs Day
राजनीति

शहीद दिवस पर अश्विनी चौबे ने वन कर्मियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने वनों एवं वन्य जीवन के संरक्षण में निस्वार्थ रूप से सर्वोच्च बलिदान देने वाले वन कर्मियों को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट कर राष्‍ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वनों, वन्‍यजीवन और पर्यावरण के लिए नि:स्‍वार्थ रूप से सर्वोच्‍च बलिदान करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 

Read Also: केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने देशवासियों को दी, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि भारत की प्रभावशाली और विस्तृत जैव विविधता का संरक्षण वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, जो इस महत्वपूर्ण संपदा के संरक्षण और इसके उन्नयन में अथक प्रयास कर रहे हैं। बीते कई वर्षों में वन विभाग ने वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के संरक्षण में अपने कई वन संरक्षकों को खोया है।

देश की वन संपदा और वन्यजीवों के संरक्षण में देश के विभिन्न भागों में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बलिदान को सम्मान देने के लिए 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

इस दिन को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। इसी दिन वर्ष 1730 में अमृता देवी के नेतृत्व में बिश्नोई जनजातीय समुदाय के 360 लोगों को राजस्थान के खेजार्ली में राजा के आदेश से मार डाला गया था, जो पेड़ों के काटे जाने का विरोध कर रहे थे। इस घटना के स्मरण में 3 अक्टूबर 2012 को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून में ब्रांडिस रोड के पास स्मारक स्थल पर एक स्मारक खंभा स्‍थापित किया गया था। इसके अलावा देश की जैव विविधता और वन्य संपदा के संरक्षण में अपने प्राण गंवाने वालों को सम्मान देने के लिए देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में भी एक स्मारक बनाया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.