भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल, 2023 को प्रातः 09.30 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय के प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी...
राजनीति

बिहार भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कल करेंगे पदभार ग्रहण

पटना आगमण पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का होगा भव्य स्वागत,  पार्टी कार्यालय में किया जाएगा अभिनंदन

पटना, संवाददाता। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कल (सोमवार) को प्रातः 10.30 बजे सेवा विमान से पटना पहूंचेंगे। पटना हवाई अड्डा पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

 पटना हवाई अड्डा से जुलुस के शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता पटना हवाई अड्डा, अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पुनाईचक, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट पेट्रोल पंप, वीमेन्स कालेज, विद्युत भवन, नियोजन भवन, आयकर भवन होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी को लेकर प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

  इन सभी जगहों पर पार्टी के मोर्चा एवं मंच तथा पटना महानगर के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पटना शहर में बड़े पैमाने पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाये गये हैं। बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता पटना पहुंचकर अपने नये अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे।

  सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में पहुंचकर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रागंण में भव्य पंडाल बनाया गया है।

इसे भी पढें- राज्‍यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण‍ सिंह ने सेवामो ऐप किया लॉन्‍च 

 कार्यालय के प्रागंण में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं  द्वारा अभिनंदन किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, आरके सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल समेत सभी नेताओं का सम्बोधन होगा। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, सीपी ठाकुर, नंद किशोर यादव, मंगल पाण्डेय का सम्बोधन होगा।

इसे भी पढ़ें- गांधी मैदान में नुक्कड़ नाटक नशा बिगाड़े दशा का हुआ मंचन

पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अधिकारिक कक्ष में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पदभार ग्रहण करायेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.