पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के एनडीए का साथ छोड़कर राजद के साथ चले जाने के फै़सले को 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात ...
राजनीति

नीतीश ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है: आरसीपी सिंह

पटना, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के एनडीए का साथ छोड़कर राजद के साथ चले जाने के फै़सले को 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात बताया है। नीतीश कुमार द्वारा मुखयमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा का साथ छोड़ने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर पर दी।

 उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘बिहार की जनता के द्वारा एनडीए के पक्ष में दिए गए 2020 के जनादेश के साथ विश्वासघात!’’

Read also-  नितीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है : भाजपा

 मालूम हो कि कभी नीतीश कुमार के सब से विश्वासपात्र रहे पूर्व आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह के रिश्ते उनसे पिछले एक साल से तल्ख़ रहे हैं। पिछले हफ़्ते जदयू द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद श्री सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। खास बात है कि वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।  

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 गौरतलब है कि आज जदयू के विधायकों और सांसदों की बैठक में तय किया गया कि अब जद यू भाजपा के साथ नहीं रहेगा। इसके बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब नीतीश कुमार एनडीए से अलग हो कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.