Nitish Kumar in Tarapur
राजनीति

मुख्यमंत्री ने स्व. मेवालाल चौधरी को दी श्रद्धांजलि

Nitish Kumar in Tarapur : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुंगेर जिले के तारापुर प्रखण्ड अन्तर्गत कवरगावा गांव पहुंचकर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं तारापुर के पूर्व विधायक स्व. मेवालाल चौधरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. मेवालाल चौधरी की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक स्व. नीता चौधरी के तैलचित्र पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. मेवालाल चौधरी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read Also: मनाई गई भोला पासवान शास्त्री का पुण्यतिथि

Nitish Kumar in Tarapur मुख्यमंत्री निजी दौरे पर तारापुर पहुंचे थे। रणगांव उच्च विद्यालय मैदान पर बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। एमएलसी संजय प्रसाद, पूर्व विधायक अनंत सत्यार्थी सहित जदयू कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइज किए गुलाब फुल देकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, विजय सिंह, ज्ञानचंद पटेल, बटेश्वर प्रसाद सिंह, जियाउर रहमान, कुमार प्रणय, राजेश जैन, राजीव कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह, रजनीश झा, कृष्णानंद सिंह ठाकुर, अनुरंजन सिंह ,संजय कुमार सिंह, नचिकेता मंडल, दिलजीत सिंह, मनोज कुमार रघु, नरेश बिंद, सुजीत मुन्ना, रेखा सिंह चौहान, युवाध्यक्ष संतोष कुमार, आनंद शेखर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.