बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर झुंड बनाया जा रहा है। पूर्व ...
राजनीति

नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर झुंड बना रहे हैंः मनोज शर्मा

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक भाजपामनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर झुंड बना रहे है और झुंड से व्यवस्था नही बदलती। नवीन पटनायक, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल ने तो इन्हें पूरी तरह निराश कर दिया है।

पटना, संवाददाता। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर झुंड बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि ललन सिंह जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। लेकिन, आज भी ये हरकत  प्रदेश अध्यक्ष या प्रवक्ता वाली ही करते हैं। वैसे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद दे देने से कोई उसकी गरिमा का कितना ख्याल रखेगा, यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, जिसे पद मिलता है। ललन सिंह, लगातार विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ घूम रहे हैं। सरकारी पैसे पर चार्टर्ड प्लेन से घुम रहे इन नेताओं को बहुत सफलता नहीं मिल रही है। नवीन पटनायक, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल ने तो इन्हें पूरी तरह निराश कर दिया है। फिर भी ये अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे है।

ललन सिंह भले ही देश की संसद में बैठते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यवस्था के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। ललन सिंह जी यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हुई होती तो विश्व का पांचवा मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश भारत कैसे बन जाता। अगर देश में काम नहीं हुआ होता तो भारत ये उपलब्धि कैसे हासिल कर लेता। ललन सिंह जी, जिसे आप अघोषित आपातकाल कह रहे है वो कानून व्यवस्था है। आप जैसे लोग लकीर के फ़क़ीर हैं। अंग्रेजों के बनाये नियम को आप लोग संविधान मानते हैं। क्योंकि आप लोग सच को नही स्वीकारते हैं। यही वजह कि आप लोग एक झुंड बनते जा रहे है और झुंड हंगामा तो कर सकती है लेकिन, व्यवस्था नही बदल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- जातीय जनगणना कराने के लिए महागठबंधन सरकार कृत संकल्पित

उन्होंने कहा कि ललन सिंह जी, फौज की एक व्यवस्था होती है। उसका एक अलग प्रोटोकॉल होता है। फौज की बातें चौक-चौराहे पर नहीं की जाती है। वैसे भी आप से पूछ कर केंद्र सरकार जबाब देगी क्या? ये पाकिस्तान नहीं है। ये भारत है और भारत में लोकतांत्रिक तरीके से नरेन्द्र मोदी की चुनी हुई भाजपा की सरकार है। यहां सभी काम लोकतांत्रिक तरीके से होते हैं। सैन्य व्यवस्था और उसकी गोपनीयता की बातें जगजाहिर नहीं की जाती है। जब आप संवैधानिक ओहदे पर होते हैं तो ऐसी बातों का ख्याल रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर: दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी के संयुक्त तत्वावधान में 14 को महारक्तदान शिविर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ललन सिंह जी, विपक्षी एकता एक चाय-नास्ता वाली एकता बन कर रह जाएगी। किसी ने खुले मन से आप लोगों का समर्थन नहीं किया है। सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस करके साथ में फ़ोटो खिंचा लेना विपक्षी एकता नहीं होती है। 2024 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और रही बात मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ के चुनाव की तो वहां की जनता जानती है कि भाजपा ही देश और राज्य का विकास कर सकती है।