अनुकरणीय हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण कार्यकर्त्ता समारोह को सम्बोधित...
राजनीति

देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं नीतीश कुमार :  राजीव रंजन

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। अनुकरणीय हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण कार्यकर्त्ता समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि जिस नेता की सराहना पूरा देश करता है, उनकी अगुवाई में हम पार्टी  को जन जन तक पहुँचाने में सफल हुए हैं। उनका इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर था । उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न  केवल बिहार बल्कि पूरे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में एक हैं। उनके किये गए कई कार्यों का अनुकरण केंद्र सरकार सहित कई राज्य सरकारें भी करती है।

इसे भी पढ़ें-दीदी जी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल को किया सम्मानित

राजीव रंजन प्रसाद ने सम्मान समारोह में दीघा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि वह पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की उपलब्धियों को पहुँचाना एवं जनता एवं सरकार के बीच सेतु का कार्य  कर एक अत्यंत सुदृढ़ संगठन की संरचना हम सबका संकल्प होना चाहिए। यदि हम ऐसा संभव कर पाए तो फिर बीजेपी की बिहार में वापसी नामुमकिन होगी।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

मौके पर राजेंद्र यादव, अंजलि सिन्हा, सबीउद्दीन अहमद, नागेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह सलूजा, बीके सिंह, मीनू सिंह, कंचनमाला चौधरी, राजेंद्र सिंह, एसके लॉरेंस, अरुण सिंह, अभिषेक पैट्रिक, वंदना सिन्हा, धनंजय प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.