Pt. Chandranath Mishra Amar
राजनीति

पं. चंद्रनाथ मिश्र अमर के निधन पर नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक

पटना। मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकार और शिक्षाविद पं. Chandranath Mishra Amar के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संवेदाना में कहा कि पं. चंद्रनाथ मिश्र अमर का निधन मिथिला एवं मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिये गहरी क्षति है। उन्हें 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साहित्य क्षेत्र के दर्जनों अन्य पुरस्कार से भी वे सम्मानित किये जा चुके थे।
जाप छोड़ने की भ्रामक खबरों का राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया खंडन
उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात चर्म रोग विोषज्ञ स्व0 (डा.) अमरकांत झा अमर के राजेन्द्र नगर स्थित आवास जाकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके श्राद्धकर्म में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्व. (डा.) अमरकांत झा अमर के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया।