देखें राजद के जिला प्रभारियों की लिस्ट । पटना,संवाददाता। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न जिलों का जिला प्रभारी मनोनीत
राजनीति

राजद के जिला प्रभारियों का मनोनयन, लिस्ट जारी

देखें राजद के जिला प्रभारियों की लिस्ट पटना,संवाददाता। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न जिलों का जिला प्रभारी मनोनीत कर दिया गया है। इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी ।

पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि डॉ शमीम अहमद को प॰चम्पारण, राजेन्द्र राम को बगहा, सुनिल कुशवाहा को पू॰चम्पारण, त्रृषि मिश्रा को गोपालगंज, रामानुज प्रसाद को सिवान, भाई वीरेन्द्र को सारण, कुमार सर्वजीत को वैशाली, शिवचन्द्र राम को मुजफ्फरपुर, राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव को सीतामढ़ी, मो. इसराइल मंसूरी को शिवहर, रितु  जायसवाल को मधुबनी, अख्तारूल इस्लाम साहीन को दरभंगा, निरंजन राय को समस्तीपुर जिला का प्रभारी बनाया गया है।

Read also- पंच सरपंच संघ ने मंत्री को सौंपा 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन

  इसी प्रकार राजद के जिला प्रभारियों में रणविजय साहू को बेगुसराय, प्रो. चन्द्रशेखर को सुपौल, अरूण यादव को सहरसा, अर्जुन राय को मधेपुरा, आलोक यादव को अररिया, अब्दुस सुभान को किशनगंज, सुनिल कुमार सिंह को पूर्णिया, सदानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव को कटिहार, जीतेन्द्र कुशवाहा को भागलपुर, विजय सम्राट को बाँका, राजवंशी महतो को मुंगेर, अरविन्द सहनी को खगड़िया का नाम शामिल है।

Get Corona update here

इसके साथ ही रामदेव यादव को लखीसराय, श्रवण कुशवाहा को शेखपुरा, अविनाश कुमार विधार्थी उर्फ मुकेश यादव को जमुई, अनिल सहनी को नालंदा, बागी कुमार वर्मा को बाढ, अशोक कुमार सिंह को पटना, जीतेन्द्र राय को भोजपुर, वीरेन्द्र कुशवाहा को बक्सर, सुधाकर सिंह को रोहतास, विजय मंडल को कैमूर, फतेह बहादुर सिंह को औरंगाबाद, विनय यादव को जहानाबाद, कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव को अरवल ,मो॰कामरान को गया, अत्रीमुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव को नवादा और रामविलास पासवान को नवगछिया जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.