बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के रविंद्र भवन में आयोजित चंद्रवंशी संकल्प सम्मेलन में राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि 15 स...
राजनीति

राजद शासनकाल में एक भी व्यक्ति को आरक्षण नहीं मिला: सम्राट चौधरी

• नीतीश अति पिछडों को अपमानित करने का काम किया है: नित्यानंद राय।

• भाजपा में छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा कार्यकर्ता सबका महत्व एक समान: विजय सिन्हा।

• आज भाजपा के साथ कमंडल के साथ मंडल भी है:  सुशील मोदी।

• भाजपा ने अति पिछड़ों को सम्मान दिया : डॉ प्रमोद चंद्रवंशी।

पटना, संवाददाता। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना के रविंद्र भवन में आयोजित चंद्रवंशी संकल्प सम्मेलन में राजद पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल के शासनकाल में राजद की सरकार ने एक भी व्यक्ति को आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही आरक्षण के समर्थन में रही है।

 उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जब देश का संविधान बनाया तब भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आरक्षण का समर्थन किया। जब बिहार में कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बने तब भी कैलाशपति मिश्र आरक्षण के समर्थन में थे।

 सम्राट चौधरी ने कहा कि मंडल कमीशन लागू करने के समय भी भाजपा ने समर्थन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटता है। पहली बार जब उन्हें प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा तब उन्हें दो सीट मिली थी, इस बार तो उनका सफाया तय है। 

उन्होंने कहा कि अब तो बिहार में सुशासन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में सुशासन स्थापित करना है तो 2025 में भाजपा को पूर्ण बहुमत दीजिए सुशासन दिखेगा।

  सम्राट चौधरी ने कि मगध की जब भी चर्चा होती है तो राजा जरासंध और सम्राट अशोक की चर्चा जरूर होती है। उन्होंने संकल्प सम्मेलन में उठाई गई मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

 केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यांनद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार आज दलितों और अति पिछडों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अति पिछडों का प्रयोग किया और बाद में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमर ने तो भस्स्मासुर की तरह अति पिछडों को अपमानित करने का काम किया है। आज केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चल रही है उसके केंद्र में अंतिम पायदान पर बैठे लोग हैं।

 मौके पर विधानमंडल में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज समाज के हित में कई तरह के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथस्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रपति बन सकता है।

 भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा करते हुए कहा कि आज भाजपा के साथ कमंडल के साथ मंडल भी है और अगड़े के साथ पिछडों का भी समर्थन है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सरकार में पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू नहीं किया गया था। बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया गया।

Read also- गोवा के मुख्यमंत्री के बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की जुबान बंद क्यों है ?

   भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व चंद्रवंशी संकल्प सम्मेलन के संयोजक डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बदौलत ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।

Read also-  चंद्र ग्रहण 2023 : भ्रम और भय से बाहर निकलें, इस खगोलिए घटना का आनंद लें   

 विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अविलंब सरकारी निविदा में अतिपिछड़ा को 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करें, साथ ही पंचायती राज में वर्तमान में जो अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जा रहा है उसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। डॉ. चंद्रवंशी ने सरकार को आगाह किया कि मुंगेरीलाल लाल आयोग द्वारा अतिपिछड़ी जाति का किये गए वर्गीकरण में राज्य सरकार छेड़छाड़ करना बंद करें अन्यथा इसका परिणाम गंभीर होगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक रूप से पिछड़ी जातियों का आरक्षण देने में राज्य सरकार बेईमानी की है राज्य सरकार डेडिकेटेड कमिटी न बनाकर अतिपिछड़ा आयोग के रिपोर्ट के आधार पर कराए गए चुनाव की रिपोर्ट सार्वजनिक करे।

इसे भी पढ़ें –आतंक पोषक काँग्रेस की हर चुनौती का जवाब देगा बजरंग दल : सुरेंद्र जैन

 सभा का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुखिया ने किया। चंद्रवंशी संकल्प सम्मेलन को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री भीम सिंह, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पटना महानगर के उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, पटना महानगर के पूर्व महापौर संजय कुमार, पटना महानगर भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी, रमन चंद्रवंशी, जेपी चंद्रवंशी, दीपू चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, रोहतास जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने संबोधित किया।