जविपा ने मनाई रविदास जयंती। समारोह में कई पार्टियों के नेताओं ने ली जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता पटना, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास ....
राजनीति

विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों ने ली जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता

जविपा ने मनाई रविदास जयंती। समारोह में कई पार्टियों के नेताओं ने ली जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता पटना, संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि संत रविदास के दर्शन पर चलने से समाज का उत्थान होगा। संत रविदास हमारे महापुरुष हैं, उनके समानता की विचारधारा हम और हमारी पार्टी अनुशरण करते हैं।

 इस अवसर पर जनतांत्रिक विकास पार्टी द्वारा पटना में मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता अनिल कुमार ने दिलाई। इनमें अधिवक्ता विनोद कुमार, पैक्स अध्यक्ष कौशल कुमार, अधिवक्ता अभय कुमार, उत्तम कुमार, आशुतोष सिंह, युवा जेडीयू उपाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव, पूर्व महासचिव युवा जेडीयू शुभ्रा प्रिया, सनोज कुमार, रोहित कुमार, शम्स अख्तर, इंजीनियर ऋतुराज, मुकेश कुमार, शशि पटेल समेत कई लोगों ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

वहीं, इस अवसर पर नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करने के बाद अनिल कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर नहीं, विदाई यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब 18 सालों में बिहार की गरीब शोषित दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक समाज का विकास नहीँ कर पाए तो अब क्या करेंगे ?

इसे भी पढ़ें- नया राजनीति विकल्प बन कर उभर रहा है पासी-मल्लाह जाति गठजोड़

 उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को ना तो रोजगार मिल रहा है और ना ही बेहतर शिक्षा और न्याय भी नही मिल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। साथ ही प्रदेश में सत्ताधारी दल बाबा साहब के संविधान के साथ भी खिलवाड़ अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।

इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल, राष्ट्रीय महासचिव रंजन कुमार, प्रदेश प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान, प्रेम प्रकाश, उपाध्यक्ष साजिद हुसैन,  सुधीर रजक, सुखदेव यादव  आदि मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.