बिहार पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला ने दी चेतावनी। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज पटना  के...
राजनीति

मांगे पूरी न होने पर चुनाव में विरोधीं होंगे परास्त,जीतेंगे सहयोगीः आमोद निराला

बिहार पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग बाध्य होकर आगामी लोकसभा चुनाव में विरोधियों को मात तथा सहयोगियों को समर्थन करेंगे।

 पटना, संवाददाता। बिहार पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला ने दी चेतावनी। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज पटना  के गर्दनीबाग धरना स्थल पर सूबे के ग्रामकचहरी तथा इसके निर्वाचित प्रतिनिधि तथा कर्मियों को सर्वसुविधा संपन्न बनाने हेतु हजारों की संख्या में विशाल धरना प्रदर्शन किया। फिर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपनी 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सचिव मनोज कुमार को प्रस्तुत किया तथा सभी पर बिंदु बार वार्ता की गई। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, अखिलेश बाबा, क्रांति प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, पुष्पांजलि, पुष्पेंद्र ठाकुर, सुनील तिवारी, वशिष्ट कुमार निषाद, आरके सेठी, शैलेंद्र कुमार सिह मौजूद थे।

से भी पढ़ें- मनेर ईंट भट्ठे की दीवार के नीचे दवे मजदूरों को 15 लाख मुआवजा मिलेः ग़ज़नफ़र नवाब

 कार्यक्रम का नेतृत्व सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष कर रहे थे। मुख्य मांगों में सूबे के ग्राम कचहरी को सर्वसुविधा संपन्न बनाने के साथ-साथ वेतन भत्ता पेंशन सुरक्षा स्वास्थ्य एवं बीमा सुविधा ग्राम कचहरी परहरी, सचिव, न्याय मित्र, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदेशपाल, रक्षा दल आदि की स्थाई बहाली, धारा 90 -122 का शत-प्रतिशत अनुपालन, संघ को सरकारी मान्यता आदि मांगों का समर्थन करने वाले विधायक नीतू देवी, संरक्षक जय सिंह राठौर, एमएलसी वरुण कुमार, अनिल शर्मा, संजय प्रकाश मयूर, गंगा पंडित,  इंद्रजीत सिंह,  रामप्रसाद राउत, किरण देव यादव, कुमकुम शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, शशि कुमार, विजय तिवारी, नागेश्वर सिंह, देवेंद्र चौधरी, गांधीजी कुमारी, आरती, सोहन कुमार पासवान, दीनबंधु आदि थे।

इसे भी पढ़ें- बिहार पंच सरपंच संघ ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को सौंपा

 अंत में प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि अभी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग बाध्य होकर आगामी लोकसभा चुनाव में विरोधियों को मात तथा सहयोगियों को समर्थन करेंगे। इससे भी बात नहीं बनी, तो सामूहिक इस्तीफा देकर विरोधी नेताओं को अपने क्षेत्र में प्रवेश वर्जित किया जाएगा। किसी कीमत पर ग्राम कचहरी और इसके निर्वाचित प्रतिनिधि तथा कर्मियों की अब और अधिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.