Madhubani Narsanhar case
राजनीति

पप्पू यादव ने मधुबनी नरसंहार कांड में इलाजरत मनोज कुमार सिंह को दी एक लाख की सहायता राशि

पटना/ संवाददाता। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज Madhubani Narsanhar case में इलाजरत सदस्य मनोज कुमार सिंह से पटना के पारस अस्पताल जाकर मुलाकात की।
उन्होंने पीड़ित परिजन अशोक कुमार सिंह के एक लाख रुपये की नगद सहायता प्रदान की। अस्पताल में पीड़ित सदस्य से मिलने के बाद पाप्पू यादव ने कहा कि बिहार के नेता इस कांड पर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इस इलाजरत सदस्य को अभी तक ठीक से सहायता भी नहीं मिल पाई हैं।
Read Also : समाज बांटने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाए बिहार सरकार: Pappu Yadav

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इलाजरत मनोज कुमार सिंह की स्थिति गभीर हैं। वे अभी आई सी यू में हैं। पारस अस्पताल अभी तक 12 लाख से अधिक रुपये का बिल ले चुका हैं। परिजन उन्हें इलाज हेतु दिल्ली एम्स ले जाना चाहते हैं। लेकिन पैसों के अभाव के कारण एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। पप्पू यादव ने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

होली के दिन घनी आबादी के बीच महमदपुर गांव में हुई सामूहिक हत्याकांड ने बिहार को शर्मसार कर दिया है। सरकार स्पीड्री ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को फांसी की सजा दिलाए। पाप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गम्भीर रूप से घायल मनोज कुमार के इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का आग्रहः करते हुए कहा कि सरकार को इस पीड़ित परिवार के इलाज का पूरा खर्च उठानी चाहिए। जिसके घर के सभी सदस्यों की हत्या हो गई हो वो अपना इलाज कैसे कराएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सभी तरह की सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश पप्पू, उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.