बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सीधे सीधे कहा कि बिहार की हा...
राजनीति

बाकरगंज में अपहृत बच्ची के परिजन से मिले पप्पू यादव

पटना,संवाददाता। बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने सीधे सीधे कहा कि बिहार की हालत अभी ठीक नहीं है। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज राजधानी पटना के बाकरगंज मुहल्ले में जाकर अपह्रत पांच बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात और परिजनों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Read also- नीतू चंद्रा श्रीवास्तव बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को शूट के लिए बिहार लाएंगी

 जाप अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के हालात ठीक नहीं हैं। यंहा बच्चियां असुरक्षित हैं। पुलिस घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई हैं। बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका को लेकर हमें चिंता है। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि अपह्रत बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को जल्द से जल्द सौपा जाए।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

जाप सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में लाँ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। राजधानी पटना में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यंहा पर अपराधियों का शासन चल है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के द्वारा इन अपराधियों को  संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण वो निर्भिक हो कर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।  बिहार सरकार के अपराध नियंत्रण पर किये जा रहे दावे पूरी तरह से झूठे हैं। अब सरकार को इन अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.