Maulana Wali Rahmani
राजनीति

मौलाना वली रहमानी के निधन पर पप्पू यादव ने जताया शोक


पटना,संवाददाता। Maulana Wali Rahmani के निधन पर जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शोक प्रकट किया है। पप्पू यादव ने कहा कि मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी साहब के निधन की ख़बर सुन कर मुझे निजी तौर पर गहरा दु:ख हुआ है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवारवालों को हिम्मत दे।
RJD नेता चंदू गोप के निधन पर शोक सभा आयोजित

जाप अध्यक्ष ने कहा कि मौलाना रहमानी साहब का इस दुनिया से जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उनका नाम बिहार एवं देश के मशहूर आलिम- ए- दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसनल लॉ बोर्ड के महासचिव के पद पर भी कार्यरत थे। उनके द्वारा लिए गए फैसले हमें हमेशा याद रहेंगे।जाप अध्यक्ष ने आगे कहा कि मौलाना रहमानी साहब का इस दुनिया से जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उनका नाम बिहार एवं देश के मशहूर आलिम- ए- दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसनल लॉ बोर्ड के महासचिव के पद पर भी कार्यरत थें। उनके द्वारा लिए गए फैसले हमें हमेशा याद रहेंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य रूप में उन्होंने बहुत सराहनीय कार्य किए। पूरा प्रदेश उन्हें उनके योगदान के लिए याद रखेगा। उन्होंने सदैव हिन्दू-मुस्लिम एकता और समाज में भाईचारा एवं शांति बनाए रखने के लिए काम किया। आज उनके इंतकाल के दिन हम सभी को यह तय करना चाहिए कि हम सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे।