बिहार में समाज सुधार नहीं, ब्यवस्था परिवर्तन की जरूरत: पप्पू यादव। किया लॉकडाउन का विरोध । अपने देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने ...
राजनीति

पप्पू यादव ने किया लॉकडाउन का विरोध, कहा- नाकामी छिपाने की कोशिश

बिहार में समाज सुधार नहीं, ब्यवस्था परिवर्तन की जरूरत: पप्पू यादव। किया लॉकडाउन का विरोध। पटना, संवाददाता। अपने देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू या कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। देश के कई हिस्से में  लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिसका जन अधिकार पार्टी विरोध कर रही है। लॉकडाउन का विरोध करते हुए उक्त बातें जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही।

 पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लॉकडाउन लगाया है। केंद्र सरकार ने कोरोना के मामले में लोगों के हित के लिए कुछ भी नहीं किया है। अभी तक कोरोना से मृतक परिवार को चार लाख की सहायता राशि सरकार के द्वारा  नहीं प्राप्त हुई हैं। जाप अध्यक्ष ने कहा की अभी कोरोना का तीसरा लहर अभी आने वाला है। अस्पतालों की स्थिति ठीक नहीं हैं, सरकार इस लहर को रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कोरोना रोकथाम के लिए दिन में रैली और रात में कर्फ्यू लगाना, कोरोना के साथ मजाक हैं। जाप कोरोना रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। हमलोग आगे भी पीड़ित परिवार के लोगों को ऑक्सीजन और दवाइयां पहुंचाएंगे।

Read also- राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

        पप्पू यादव ने बिहार सरकार के समाज सुधार यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो सरकार 16 सालों में बिहार में   ब्यवस्था परिवर्तन नहीं कर पाई, वो समाज को सुधारने के लिए निकली हुई हैं। आज बिहार की समस्या बेरोजगारी, गरीबी और अशिक्षा हैं। लेकिन इसपर सरकार द्वारा कोई भी बातचीत नही हो पा रही हैं। बिहार की जनता इन नेताओं को स्वर्ग सिधार यात्रा पर भेजेगी। फन्होंने कहा कि शराबबंदी के पक्ष में कई तरह के अवैज्ञानिक तर्क दिए जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री कहते हैं कि शराब पीने से एड्स होता हैं। आंध्रा में 50 रुपया की दर से शराब बेचने की घोषणा करने वाली भाजपा को बिहार में शराबबंदी कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

 प्रेस कांफ्रेंस में जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह, पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव, भाई दिनेश  मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.