सड़क पर उतरेंगे पप्पू यादव, 7 मार्च को राजभवन मार्च। पटना, संवाददाता। बिहार में रोजगार और नौकरी के मुद्दे को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) के...
राजनीति

रोजगार के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेंगे पप्पू यादव, 7 मार्च को राजभवन मार्च

सड़क पर उतरेंगे पप्पू यादव, 7 मार्च को राजभवन मार्च। पटना, संवाददाता। बिहार में रोजगार और नौकरी के मुद्दे को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सड़क पर उतरेंगे। इस बारे में आज उन्होंने कहा कि पार्टी  – कार्यकर्ता बेरोजगारी समेत बिहार के अन्य मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने जा रहे हैं। 07 मार्च को पटना में राजभवन मार्च करेंगे। इसका फैसला आज की कोर कमिटी की बैठक में तय हुआ है। आज से ही पार्टी इसकी तैयारी बैठक में जुट गई है। सात मार्च को रोजगार,महिलाओं का शोषण, विशेष राज्य के मसले पर यह मार्च होगा। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 23 मार्च से लोहिया की जन्मतिथि और भगत सिंह के शहादत पर बिहार बनाओ रोजगार यात्रा निकालेगी। जिसमें पार्टी के सभी नेता सभी जिलों में मार्च निकालेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के नेता और मंत्री जमीन घोटाले में व्यस्त हैं। यहाँ का विपक्ष जिसके पास सबसे ज्यादा विधायक है, वह किसी भी जनता के मसले पर घर से बाहर नहीं निकलता है। भाजपा की बी टीम के रूप में काम करता है।

Read also-सिवान में दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक वर्धन हुए सम्मानित

 जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एबीजी शिपयार्ड कंपनी जिसने पांच सालों से 23000 करोड़ का घोटाला किया है। उसको गुजरात में  किस पार्टी व नेता का संरक्षण था। इसकी  सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए। पांच साल तक भारत के इस सबसे बड़े घोटाले को दबाया गया है। पप्पू यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया कि 2018 से 2020 तक बेरोजगारी, कर्ज आदि कारणों से 26000 लोगों ने आत्महत्या की हैं। कोरोना के दौरान लाखों लोगों की मौत हुई हैं। आज आलम यह हैं कि घर घर मौत वाली स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की जनविरोधी सरकार को बदलना है। देश की जनता अपने वोट से इस जन विरोधी सरकार को बदल दे।

Get Corona update here

 पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपनी खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिससे प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन लूट का केंद्र बना हुआ है। इसके सभी सदस्यों की सम्पति की जांच होनी चाहिए। पार्टी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय महासचिव रघुपति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार बुलगानिन, राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.