पशुपति पारस
राजनीति

चिराग पासवान के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं पशुपति पारस


नयी दिल्ली। चिराग पासवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और LJP नेता पशुपति कुमार पारस हिस्सा ले सकते हैं। गौरतलब है कि चिराग हाल ही में उनके पास गए थे और अपने एकविशेष कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था। आपको बताते चलें कि यह कार्यक्रम चिराग पासवान के लिए तो खास है ही,पशुपति पारस के लिए खास है।दरअसल 12 सितंबर को पटना में आयोजित होनेवाला यह कार्यक्रम स्व. रामविलास पासवान की बरसी पर आयोजित है। ऐसे में पारस अपने बड़े भाई रामविलास पासवान की बरसी पर पटना में 12 सितंबर को अपने भतीजे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://xposenow.com/global/gujarat-cm-vijay-rupani-resigns-mlas-summoned-to-gandhinagar-14198-2021-09-11/
अपने बड़े भाई की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम पारस अभी नजरअंदाज नहीं कर सकते। वैसे भी वे मानते हैं कि वे आज जो कुछ भी हैं, अपने बड़े भाई के आशीर्वाद से ही हैं। ये बात वो पहले भी मीडिया के सामने दुहरा चुके हैं।

इसे भी देखें –https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0
रामविलास पासवान के बेटे और लोकसभा सदस्य चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेताओं को पिता की पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.